IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students

IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students

IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students
IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students

Introduction-IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students – हर साल लाखों students एक ही confusion से गुजरते हैं — IIT JEE vs NEET, आखिर कौन-सा रास्ता choose करें? Class 9, 10 या 11 में पहुँचते ही parents, teachers, relatives — सबकी अलग-अलग राय शुरू हो जाती है। कोई कहता है “Engineering future है”, तो कोई कहता है Doctor बनना सबसे stable career है”. Result? Students खुद confused हो जाते हैं — interest एक तरफ, pressure दूसरी तरफ.

अगर आप भी यही सोच रहे हैं — JEE या NEET कौन बेहतर है, कब से preparation शुरू करें, या average student भी IIT या NEET crack कर सकता है या नहीं — तो यह Complete Preparation Guide खास आपके लिए है

 

इस guide में हम IIT JEE vs NEET difference, preparation strategy, Class-wise roadmap, और self-study tips को simple Hindi + British English  में समझेंगे

Because truth यह है — IIT JEE और NEET सिर्फ exams नहीं हैं, ये career decisions हैं.
And the earlier you understand the right path, the stronger your preparation becomes.

So, let’s begin — IIT JEE vs NEET: Which path is truly right for you?

Scene 1: Monday Morning — Class Mein Shor

It was a bright Monday morning. Om Sir walked into Class 11-A with a steaming cup of chai in one hand and a piece of chalk in the other. The students were chattering loudly — कोई notebook ढूँढ रहा था, कोई दोस्त से बातें कर रहा था।

जैसे ही सर क्लास में entered, कमरे में शोर धीरे-धीरे शांत हो गया।

Om Sir (मुस्कुराते हुए): अरे भाई भाई भाई… Good morning, everyone! Chai pi li? Breakfast किया? क्योंकि जो मैं आज बताने वाला हूँ, उसके बाद शायद किसी की नींद ही उड़ जाए!

पूरी क्लास हँस पड़ी।

दूसरी row में बैठे Arjun ने तुरंत हाथ उठाया।

Arjun (उत्सुकता से): Sir, sir — मुझे एक बार सीधा बता दो ना। IIT JEE और NEET में actually difference क्या है? My parents कहते हैं ‘beta, IIT कर लो’, my uncle कहते हैं ‘NEET is more stable’ — और मैं बीच में confuse खड़ा हूँ!

पूरी क्लास जोर-जोर से सिर हिलाने लगी। साफ था कि हर किसी को यही doubt था।

Om Sir ने chalk table पर रख दी और मुस्कुराए।

Om Sir: Arjun, बिल्कुल सही question है! और अगर ये question तुम्हारे दिमाग में नहीं आया होता तो मैं worried होता। चलो, आज इसे properly समझते हैं — एक बार में, हमेशा के लिए।

Quick Understanding: IIT JEE = Engineering entrance (B.Tech at IITs, NITs, IIITs आदि)। NEET = Medical entrance (MBBS, BDS, Ayurveda आदि)। दोनों अलग-अलग fields हैं — एक ही paper नहीं देना होता! जिस field में interest हो, उसी पर focus करो।


Scene 2: JEE Kya Hota Hai — Theek Se Samjho

Om Sir ने blackboard पर quickly दो बड़े circles बना दिए — एक पर लिखा ‘JEE’ और दूसरे पर ‘NEET’

Class 12 repeat कर रही Sneha आगे की ओर झुककर बड़े ध्यान से सुनने लगी।

Om Sir: देखो — JEE का full form है Joint Entrance Examination। यह दो parts में होता है: JEE Main और JEE Advanced।

JEE Main से NIT, IIIT और दूसरे अच्छे colleges मिलते हैं। JEE Advanced clear करो — तब IIT मिलता है।

And let me tell you honestly — IIT दुनिया के finest institutions में से एक है। Not just India — the world।

Sneha (सांस भरते हुए): Sir, मैंने last year JEE Main दिया था — 78 percentile आया। बहुत disappoint हुई। अब क्या करूँ? Drop लूँ या कुछ और सोचूँ?

Om Sir (warmly, with a gentle smile):
स्नेहा, बेटा… 78 percentile का मतलब यह है कि तुम लगभग 2 लाख students को पीछे छोड़ आई हो। यह disappointment बिल्कुल समझ में आता है। बहुत लोग इस number को देखकर दिल छोटा कर लेते हैं, लेकिन proper perspective रखना बहुत ज़रूरी होता है।

अब एक बात honestly बताओ मुझे…

Om Sir (looking straight at her):
क्या तुम्हें engineering में genuinely interest है? या फिर सिर्फ IIT का brand और tag तुम्हें attract कर रहा है?

Sneha (hesitating a bit, then honestly):
सर… सच बताऊँ तो? मुझे Computer Science में genuinely बहुत interest है। Coding करना मुझे actually बहुत पसंद है। मैं एक बार और try करना चाहती हूँ।

 

Om Sir (big smile, eyes lighting up):
बस! Exactly यही बात सुननी थी मुझे।

अगर तुम्हारा CS के लिए genuine passion है, तो एक और साल focused preparation बिल्कुल worth it है, बेटा। लेकिन इस बार strategy को और strong बनाना पड़ेगा।

देखो, JEE में सिर्फ रट्टा मारने से काम नहीं चलता। Physics, Chemistry और Maths — तीनों subjects में solid foundation होना चाहिए। खासकर Maths और Physics में concepts crystal clear होने चाहिए। समझकर पढ़ो — rote learning से IIT achieve नहीं होता।

JEE Preparation के Important Points:

JEE Main: Physics + Chemistry + Maths (PCM)। Class 12 में minimum 75% marks होने चाहिए admission के लिए।
JEE Advanced: सिर्फ JEE Main के top लगभग 2.5 lakh students ही इसमें appear कर सकते हैं।
Important Topics: Mechanics, Organic Chemistry, Calculus, Coordinate Geometry, Electrochemistry — इन chapters पर extra focus देना होगा।

Best Strategy: IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students

• पहले NCERT books thoroughly पढ़ो — concepts बिल्कुल clear कर लो।
• उसके बाद advanced books जैसे HC Verma (Physics), JD Lee (Inorganic Chemistry), और Cengage Series (Maths) पर move करो।

स्नेहा, अगर तुम दिल से coding और CS pursue करना चाहती हो, तो मैं तुम्हें पूरा support करूँगा।

 

Scene 3: NEET — ‘Doctor  Dream
Priya, who has been quiet so far, raises her hand. She is in Class 10 but comes to the senior wing every day to attend Om Sir’s extra classes.
Priya (a little shy):
Sir, मेरे बारे में भी बताइए . I want to become a doctor. तोह मैं क्लास 10 से ही क्या prepare करू ? मुझे NEET के exams के बारे में बिलकुल भी knowladge नहीं है। अगर में neet की तैयारी कैसे करूँ

Om Sir (warmly):
वाह Priya, very good! Doctor बनना है —यह एक बहुत noble profession है. NEET का फुल फोर्म है National Eligibility Entrance Test. यह एक single national-level exam है जो पूरे देश में MBBS और दूसरे medical courses के लिए Indian Government के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित करवाया जाता है. Physics, Chemistry और Biology — इनके तीन मुख्य subjects हैं. इस की तैयारी क्लास 10 से सुरु करना एक Perfect timing hai!

 

Priya:
Sir, Biology मुझे interest है, but Chemistry में मुझे बहुत difficult आती है . Kya क्या NEET में Chemistry बहुत hard होती है ?
Om Sir:
Priya — NEET में Chemistry 3 parts में आती है: Physical, Organic, और Inorganic. Organic Chemistry initially difficult लगती है. But एक बार reaction mechanisms समझ में आया तो — it becomes like a puzzle. Interesting हो जाता है ! NCERT Chemistry — Class 11 और 12 — NEET ke liye बहुत जरूरी विषय है . Almost 80–85% questions NCERT की बुक से ही आते हैं! इसलिए इन विषयों की deep study करना बहुत आवश्यक है।

 

Priya (excited):
Seriously sir? NCERT की book से इतना आता है ? तो में अभी से क्लास 11 की NCERT Biology शुरू कर सकती हूँ?
Om Sir:
100%. Aur Priya — Biology में diagrams बहुत important हैं. Heart, kidney, cell division — these diagrams must be practised again and again. NEET में diagram-based questions ज़रूर आते है। जो student diagrams clearly draw करना जानता है, उसकी revision बहुत fast होती है। बच्चो तो आज से तैयारी करना शुरू करो !
NEET Preparation — Key Points:

1. Subjects: Physics + Chemistry + Biology (PCB). Total 720 marks. 2. Biology is the highest weightage section (360 marks) — focus maximum here. 3. NCERT is the most important source — read it multiple times, not just once. 4. Diagrams, flowcharts, and tables from NCERT must be memorised. 5. Aim for Class 12 board score of 50%+ (for general category) to be eligible.

Scene 4: CBSE और State Board — यह Confusion खत्म करो

Om Sir class में lecture दे रहे थे कि Rahul, जो थोड़ा stressed दिखाई दे रहा था, अचानक बोल उठा।

Rahul (worried tone में):
Sir, मेरा एक अलग problem है। मैं Class 10 तक Rajasthan State Board से था। अब मैंने Class 11 में CBSE school join किया है। सब लोग बोल रहे हैं कि CBSE वाले students को JEE में बहुत advantage मिलता है। क्या यह सच है, sir? क्या मैं पीछे रह जाऊँगा?

Om Sir (calmly, smiling):
अरे Rahul, यह एक बहुत common misconception है। सीधा बोलता हूँ — JEE और NEET में किसी भी board का कोई special advantage नहीं होता। Exam completely different होता है, beta। यह national-level competitive exams हैं। Question paper कभी नहीं पूछता कि तुम किस board से हो!

Rahul (फिर भी doubt में):
लेकिन sir, CBSE का syllabus और State Board का syllabus अलग होता है ना?

Om Sir (nodding):
हाँ, कुछ differences तो हैं। CBSE का syllabus JEE और NEET के साथ directly aligned होता है — especially Physics और Chemistry में। State boards में थोड़ा variation होता है। कुछ states में Maths के कुछ topics अलग होते हैं या कुछ chapters skip भी कर देते हैं।

लेकिन यह problem solvable है! अगर तुम competitive exams की तैयारी कर रहे हो, तो एक ही चीज follow करो — NCERT। Board चाहे CBSE हो या State Board, NCERT तुम्हारा common foundation है।

Arjun (jumping in):
Sir, तो फिर CBSE board exam भी important है या सिर्फ JEE पर focus करना चाहिए?

Om Sir (seriously):
दोनों important हैं, Arjun। ध्यान से सुनो। JEE Main के eligibility के लिए Class 12 में minimum 75% marks चाहिए (SC/ST के लिए 65%)। अगर board exams में marks कम आए, तो IIT या NIT में admission नहीं मिल सकता — चाहे JEE की rank कितनी भी अच्छी क्यों ना हो!

इसलिए boards को neglect मत करना, yaar। Board के papers में भी full effort लगाओ।

Rahul (relieved smile के साथ):
अच्छा हुआ आपने बताया sir। मैं तो सोच रहा था कि board की पढ़ाई छोड़ दूँ!

Om Sir (हँसते हुए):
Hahaha! ऐसा किया तो सीधा घर बैठ जाते!

Boards और competitive exams — दोनों को साथ-साथ चलाना पड़ेगा। देखो, मैं तुम्हारे लिए एक simple comparison table बना देता हूँ:

Feature CBSE State Board
Full Form Central Board of Secondary Education Varies (RBSE, MPBSE, etc.)
Syllabus Alignment Directly aligned with JEE/NEET Partially aligned, some differences
Difficulty Level Moderate to High Moderate (state के हिसाब से vary करता है)
Recognition National & International Mainly State-level
Question Paper Style Application-based, MCQs भी आते हैं Mostly theoretical in many states
Best For JEE, NEET और competitive exams State government jobs, local colleges
NCERT Books Compulsory JEE/NEET के लिए recommended

Om Sir (smiling):
समझ आ गया Rahul? Tension मत लो। अब focus करो — NCERT पर मजबूत grip बनाओ, board exams seriously लो, और JEE की preparation continue रखो। तुम बिल्कुल पीछे नहीं रहोगे।

 

Scene 5: वह एक सवाल जो सबके मन में था

Bell बज चुकी थी, लेकिन कोई भी अपनी seat से नहीं उठ रहा था। पूरी class बहुत engrossed थी। Priya अपने notebook में जल्दी-जल्दी questions लिख रही थी। Rahul अब काफ़ी relaxed दिखाई दे रहा था। तब Arjun ने हाथ उठाया और वह बड़ा सवाल पूछ लिया जो सबके दिल में था।

Arjun (थोड़ा सा hesitant, लेकिन सच में पूछते हुए):
Sir… honestly बताइए ना। क्या हम लोग actually IIT या AIIMS पहुँच सकते हैं? जो लोग crack करते हैं… क्या वे हमसे बिल्कुल अलग होते हैं? मैं कभी-कभी सोचता हूँ कि मैं तो सिर्फ… average हूँ।

पूरी class एकदम चुप हो गई। यह वही असली सवाल था जिसे पूछने से सब डर रहे थे।

Om Sir (desk के किनारे बैठते हुए, धीरे से मुस्कुराते हुए):
Arjun, यह सवाल पूछना चाहिए था तुम सबको। और मेरा बिल्कुल honest जवाब है — No.

IIT और AIIMS crack करने वाले कोई aliens नहीं होते, beta। वे भी वही NCERT पढ़ते हैं जो तुम्हारी shelf पर रखी है। फर्क सिर्फ इतना है — consistency, smart work, और एक चीज़ जो ज़्यादातर students ignore कर देते हैं — revision

वे लोग एक chapter को बार-बार-बार पढ़ते और revise करते हैं। तुम एक chapter खत्म करके तुरन्त अगले chapter पर jump कर जाते हो। यही असली फर्क है।

Sneha (curiously):
Sir, लेकिन वे लोग coaching में जाते हैं ना… Kota वगैरह। वहाँ कुछ अलग होता है क्या?

Om Sir (हँसते हुए, head हिलाते हुए):
Sneha, Kota में कोई जादू नहीं होता। वहाँ सिर्फ structure, peer pressure, और regular testing होती है। ये तीनों चीज़ें तुम घर पर भी बना सकते हो।

अपना खुद का self-study routine बनाओ। Mock tests regularly दो। हर Sunday एक full syllabus का test paper real exam conditions में solve करो। गलतियाँ करो… लेकिन वही गलती दोबारा मत करो। यही Kota का असली formula है — और यह formula तुम्हारे पास भी पूरी तरह available है!

The “Kota Formula” — घर पर Apply करो

Fixed Study Schedule:
रोज कम से कम 6 hours focused study — mobile बंद रखो, distractions बिल्कुल zero।

Weekly Full Mock Test:
Real exam जैसा time limit के साथ — खुद से भी cheating नहीं करनी!

Error Notebook:
हर गलती और गलत सवाल को notebook में लिखते जाओ। Exam से पहले सिर्फ वही notebook revise करो।

Peer Study Group:
2-3 अच्छे दोस्त मिलकर पढ़ो। किसी को concept explain करना उसे और strong बना देता है।

Revision Cycle:
हर 2 हफ्ते में पुराने topics को एक बार ज़रूर दोहराओ।

Om Sir (सबको देखते हुए, confident smile के साथ):
समझ आ गया? अब तुम सब घर जाकर यह plan शुरू कर सकते हो।
कोई भी सवाल हो तो अभी पूछ लो!

Scene 6: Om Sir की Practical Advice

Om Sir ने घड़ी की तरफ देखा — bell बजे हुए 20 minutes हो चुके थे। वह मुस्कुराए और Board की तरफ मुड़ गए। उन्होंने एक साफ-सा timeline draw किया और class को देखते हुए बोले।

Om Sir (board पर लिखते हुए, energetic voice में):
चलो beta, अब last में मैं तुम सबको एक clear roadmap दे देता हूँ। सिर्फ “mehnat करो” बोलना बहुत easy होता है… असली काम यह बताना है कि कब, क्या और कैसे करना है।

यह देखो — class-wise practical plan:

Class Primary Focus What to Do
Class 9 Foundation Building NCERT Maths + Science को बहुत strong करो। Concepts clear करो, formulas याद करो।
Class 10 Board + Base Board exams में 90%+ लाओ। साथ ही Class 11 के NCERT Physics, Chemistry और Bio का light preview शुरू कर दो।
Class 11 Core Syllabus JEE/NEET का लगभग 50% syllabus यहीं है! Organic Chemistry, Mechanics, Calculus पर full focus।
Class 12 Boards + Mains Board में 75%+ marks ensure करो। साथ ही JEE Main/NEET के लिए हर हफ्ते mock tests दो।
Post 12 Advanced / Drop Year JEE Advanced या NEET retry। अगर drop ले रहे हो तो strict daily plan बनाओ। Bilkul wandering नहीं!

Priya (हाथ उठाकर):
Sir, अगर coaching afford नहीं होती तो? क्या हम लोग फिर भी crack कर सकते हैं?

Om Sir (मुस्कुराते हुए, confident tone में):
Priya, यह 2026 है beta। आज free resources की कोई कमी नहीं है। YouTube पर Khan Academy, Unacademy, Physics Wallah — सब कुछ free में available है।

Physics Wallah के Alakh Pandey sir ने खुद एक छोटे शहर से पढ़कर IIT Bombay crack किया था। Coaching सिर्फ एक tool है, ज़रूरत नहीं।

सबसे important चीज़ है self-discipline। मैं चाहता हूँ कि तुम लोग यह बात हमेशा याद रखो:

“Mehnat को कोई नहीं देख रहा होता… लेकिन result सब देखते हैं.”

Om Sir (board से मुड़कर, warm smile के साथ):
अब एक घंटे से ज़्यादा हो गया है… लेकिन किसी को भी जाने की जल्दी नहीं लग रही थी।

कल से यह plan seriously follow करना शुरू कर दो। कोई भी doubt हो, कभी भी class में या बाहर आकर पूछ सकते हो।

चलो, अब घर जाओ… और कल से focused पढ़ाई शुरू!

— Om Sir, ClassOrb.com

Scene 7: घंटी बजी — लेकिन कोई उठना नहीं चाहता

दूसरी घंटी बज गई। School का peon दरवाज़े से झाँक कर देखने लगा। Om Sir ने मुस्कुराते हुए हाथ हिला कर उसे जाने का इशारा किया। फिर भी कोई student उठने का नाम नहीं ले रहा था — सब बहुत engaged थे।

Rahul (हाथ उठाकर):
Sir, एक last question… मैं State Board का student हूँ। मेरे papers में syllabus थोड़ा अलग भी है। क्या मैं फिर भी JEE दे सकता हूँ?

Om Sir (confidently):
बिल्कुल दे सकते हो, Rahul! JEE के लिए सिर्फ इतना चाहिए — Class 12 में PCM subjects के साथ minimum 75% marks। कोई भी recognised board चलेगा, State Board भी बिल्कुल valid है। Exam national-level का होता है, board-specific नहीं। जो NCERT अच्छे से पढ़ सकता है, वह JEE दे सकता है। It’s that simple.

Arjun (अपनी seat से खड़े होते हुए, determined voice में):
Sir, मैंने decide कर लिया है। मैं JEE Advanced crack करूँगा। अभी मेरे marks average हैं, लेकिन मैं consistently पढ़ूँगा। आज से ही अपना schedule बनाता हूँ!

Om Sir (एक बार ताली बजाकर, खुश होकर):
शाबाश Arjun! यही सुनना था मुझे। “आज से” वाली energy — यही real energy है। बस कल भी यही energy रखना। परसों भी। और एक साल बाद भी। जो लोग consistent रहते हैं, वही IIT पहुँचते हैं। यह बात हमेशा याद रखना।

Students धीरे-धीरे अपने bags pack करने लगे और class से बाहर निकलने लगे। Om Sir ने board की तरफ मुड़कर एक last चीज़ लिखी। सब रुककर उसे पढ़ने लगे।

आज का Homework (For Life)

• Decide करो — JEE या NEET? Engineering या Medical? अपने genuine interest के हिसाब से।
• Class के पहले हर दिन NCERT का एक chapter पढ़ो। कोई बहाना नहीं।
• आज से ही अपना Error Notebook शुरू कर दो।
• अपना weekly study schedule लिखो — कब पढ़ना है, क्या पढ़ना है।
• अपने आप पर trust करो — और Sir पर भी। We are in this together!

Priya मुस्कुराती हुई class से बाहर निकली। Sneha ने तुरंत अपना notebook खोल लिया था। Rahul Arjun से बोल रहा था,
“यार, आज से seriously शुरू करते हैं।”

Om Sir board को धीरे-धीरे साफ कर रहे थे — खुद से हल्का-सा मुस्कुराते हुए।
इसीलिए उन्होंने teaching को चुना था।

IIT JEE vs NEET — Complete Preparation Guide for Students

CLASS ORB.COM | Teacher: Om Sikarwar | Classroom Story Series

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top